फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले की थाना मक्खनपुर पुलिस को शनिवार को एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने मे कामयाबी मिली , जिसके ऊपर 10 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना मक्खनपुर पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान को मुखबिर से जेवडा पुल के समीप एक शातिर वदमाश अनुराग उर्फ चुहिया के होने की जानकारी मिली तुरंत मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर बदमाश की घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर बदमाश ने फायर करने का प्रयास किया किंतु कारतूस उसके तमंचे में ही फंसकर रह गया और पुलिस ने बदमाश चुहिया को गिरफ्तार कर लिया है।
इसके कब्जे से तमंचा फंसे हुए कारतूस के साथ और जिन्दा कारतूस और खोखा भी बरामद किए गए हैं। चुहिया शातिर किस्म का अपराधी है इसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में अनेक लूट और हत्या का प्रयास करने आदि से संबंधित आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी जिसके ऊपर 10हजार का इनाम घोषित है।बदमाश से अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर वैधानिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा जा रहा है।
10 हजार का इनामी शातिर बदमाश गिरफ्तार
