गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पन्ना में जलप्रपात में गिरने से एक युवती की मौत

पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव में भाग लेने आई एक युवती का आज अचानक पैर फिसलने से वह सैकड़ों फिट गहरे जलप्रपात में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पन्ना शहर से लगभग 5 किमी. दूर जंगल में स्थित कौआ सेहा जलप्रपात में द्रोपदी कुशवाहा उत्तरप्रदेश के मोजाहिदपुर थाना लुनार से पन्ना के अंतर्राष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव में अपने परिवार के साथ आई थी। वह जल प्रतात देखने गई थी, जहां पैर फिसलने से वह करीब 200 फिट गहरे जलप्रपात में चली गई।

जिसकी सूचना लड़की के पिता ने पुलिस को दी। इस घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु की। होमगार्ड की रेस्क्यू टीम को बुलाकर लड़की के शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल दिया गया। उल्लेखनीय है कि दशहरे के दिन से पन्ना में 10 दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव चल रहा है। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पन्ना पहुंचे है। पन्ना नगर आसपास कई गहरे व खतरनाक जलप्रपात हैं जहाँ बाहर से आने वाले अनेकों श्रद्धालु घूमने व नहाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *