गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मेरठ में छात्रा ने पिस्टल से गोली मारकर किया सुसाइड

प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली थी, जिसको लेकर तनाव में थी; फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
मेरठ :
मेरठ में गुरुवार को 10वीं छात्रा ने सुसाइड कर लिया। उसने घर में रखी अवैध पिस्टल से खुद को गोली मार ली। वारदात को उसने घर के अंदर कमरे में अंजाम दिया। आवाज सुनकर घर वाले दौड़कर घर के अंदर आए तो देखा छात्रा खून से लथपथ पड़ी है। पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पूरी टीम फॉरेसिंक टीम के साथ पहुंची। बताया जा रहा है कि छात्रा की प्री-बोर्ड परीक्षा होने वाली थी।
इसे लेकर वो काफी तनाव में थी। फिलहाल, पुलिस ये पता लगा रही है कि घर में पिस्टल कहां से आई। अभिभावक से बात कर छात्रा के बारे में जानने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है। आखिर सुसाइड करने की असल वजह पढ़ाई थी। या किसी और बात का उस पर प्रेशर था। छात्रा दीवान पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घर में रखी पिस्टल से सुसाइड
जाग्रित विहार सेक्टर-4 में छात्रा हर्षिता चौधरी उम्र 16 साल, पुत्री प्रदीप चौधरी, निवासी जाग्रति विहार ने सुसाइड कर लिया। छात्रा ने घर में रखी अवैध पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। पिता प्रदीप चौधरी ट्रांसपोर्टर हैं। छात्रा काफी दिनों से पढ़ाई के कारण तनाव में चल रही थी।
पढ़ाई को लेकर था तनाव
अभिभावकों ने पुलिस को बताया कि बेटी पढ़ाई को लेकर बहुत परेशान रहती थी। उसकी प्री बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली थी। जिसकी वजह से उसे टेंशन थी। पढ़ाई के तनाव को छात्रा नहीं झेल पाई। खुद को खत्म कर लिया। घटना की जानकारी लगने पर इंस्पेक्टर मेडिकल अखिलेश गौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पिस्टल भी बरामद कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *