गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत

भोपाल : मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में स्थित एक कालेज में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है। बिलखिरीया थाना के सहायक उपनिरीक्षक शेर सिंह ने आज बताया कि विदिशा जिले के गुलाबगंज थाना क्षेत्र के थोकुआ गांव का निवासी बल्लू दांगी (35) श्रमिक था। वह कल दोपहर बिलखिरिया के एक कालेज में चल निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *