गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मकर संक्रान्ति पर्व पर बड़ी संख्या में लोगों ने किया स्नान

हरिद्वार : मकर संक्रांति पर्व पर शनिवार को लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। इस दौरान हर की पौड़ी सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। मकर संक्रांति पर्व पर स्नान के अलावा दान आदि करने का भी विशेष महत्व है। आज के दिन लोग पितरों के निमित्त दान एवं पिंडदान आदि भी करते हैं।
विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने भोर होते ही स्नान करना शुरू कर दिया था प्रशासन ने स्नान को देखते हुए विशेष यातायात प्लान लागू किया था। हरिद्वार को 17 सेक्टरों में बांटकर वहां पर जोनल व सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी । विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं का कहना है कि गंगा स्नान करके उन्हें काफी आनंद की अनुभूति हुई आज के दिन स्नान करने से जहां पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है वही सभी मनवांछित मनोकामनाएं पूर्ण होती है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का कहना है कि मकर संक्रांति पर्व पर लाखों तीर्थयात्री स्नान कर रहे हैं जिसको देखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। यह स्नान रविवार तक जारी रहेगा और लोगों का आवागमन लगातार बना रहेगा जिसको देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है तथा यात्रियों की सुविधा के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *