कोलकाता : पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के के डायमंड हार्बर में नेतारा रेलवे स्टेशन के पास बाजार में शनिवार तड़के आग लगने से एक चमड़े की फैक्ट्री सहित अन्य 16 दुकानें जलकर नष्ट हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आग आज तड़के करीब तीन बजे लगी। सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुँचे और कड़ी मशक्कत के बाद लगभग तीन घंटे आग पर काबू पाया। अभी किसी के घायल होने की रिपोर्टें नहीं है।
