गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जी-20 में नारी सशक्तीकरण पर नया समूह गठित होगा

नई दिल्ली : जी- 20 की भारतीय अध्यक्षता में लैंगिक समानता और नारी सशक्तीकरण पर बल देते हुए जी- 20 में “नया महिला सशक्तीकरण समूह” गठित करने की घोषणा की गई है। जी-20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को विदेश मंत्री जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और शेरपा अमिताभ कांत ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जी- 20 के नयी दिल्ली घोषणापत्र में लैंगिक समानता और नारी सशक्तीकरण के माध्यम से महिलाओं के नेतृत्व में विकास पर बल दिया गया है। जी-20 नेताओं ने लैंगिक समानता की पुष्टि की है और महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी समान और सार्थक भूमिका देने की बात कही है।

कांत ने कहा कि जी-20 की बैठकों में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया गया है। उन्होंने स्वीकार किया है कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से वैश्विक चुनौतियों से निपटा जा सकता है और अर्थव्यवस्था को गति दी जा सकती है।उन्होंने कहा कि जी-20 में महिला मंत्री समूह की सहायता के लिए महिला कार्यकारी समूह का गठन किया जाएगा और इसकी बैठक ब्राजील की अध्यक्षता में शीघ्र आयोजित होगी।
घोषणापत्र के अनुसार महिलाओं में डिजिटल अंतर को पाटने के लिए कदम उठाए जाएंगे। जलवायु परिवर्तन से निपटने के उपाय में भी महिलाओं को महत्वपूर्ण भूमिका दी जाएगी। खाद्य सुरक्षा, पोषण और आरोग्य में भी महिलाओं की भूमिका को स्वीकार किया गया और उन्हें व्यापक स्तर पर भागीदारी देने पर सहमति जताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *