गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमृतसर में एक पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अमृतसर जिले में सीमा बाड़ के आगे भारतीय क्षेत्र में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बीएसएएफ के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि रविवार की शाम लगभग 5:45 बजे, बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर जिले में सीमा बाड़ के आगे एक संदिग्ध गतिविधि देखी। उन्होंने बताया कि त्वरित प्रतिक्रिया देते हुये, सैनिकों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और शाम 6:05 बजे अमृतसर जिले के रोरनवाला गांव के बाहरी इलाके में सीमा बाड़ के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को सफलतापूर्वक पकड़ लिया।
प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में की गयी है। तलाशी लेने पर उसके पास से दो मोबाइल फोन, विभिन्न मूल्यवर्ग की पाकिस्तानी मुद्रा में कुल 840 रुपये और एक पाकिस्तानी राष्ट्रीय पहचान पत्र मिला। प्रारंभिक पूछताछ के बाद, बीएसएफ ने आगे की जांच के लिये व्यक्ति को पंजाब पुलिस को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *