गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक व्यक्ति रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( एसीबी) ने गुरुवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) हिसार में नौकरी दिलाने की एवज में 20 हजार की रिश्वत लेते एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसीबी ने हिसार के रावलवास खुर्द निवासी सत्यनारायण को गिरफ्तार किया है। एसीबी के प्रवक्ता ने आज बताया कि गांव बयाना खेड़ा निवासी मनदीप ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे एचएयू में चपरासी के पद पर नियुक्ति के बदले एक लाख 20 हजार मांग रहा है और अपना परिचय एसडीएम कार्यालय, हिसार में क्लर्क के रूप में कार्यरत बताया। एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच के बाद आरोपी को स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। एसीबी थाना हिसार में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *