गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जयपुर में पुलिस का एक हैडकांस्टेबल पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजधानी जयपुर के ज्योतिनगर थाने के हैड कांस्टेबल राजवीर सिंह को आज एक मामले में पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जयपुर ग्रामीण इकाई को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके विरुद्ध दर्ज परिवाद में मदद करने की एवज में हैडकांस्टेबल पांच हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है।
इस पर ब्यूरो टीम ने सत्यापन के बाद हैड कांस्टेबल को परिवादी से पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम एन के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी की जा रही है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *