गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ए रेवंत रेड्डी हैदराबाद में नज़रबंद

हैदराबाद : तेलंगाना कांग्रेस (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी को सोमवार को घर में नज़रबंद कर दिया गया ताकि उन्हें ग्राम पंचायतों को धन देने को लेकर राज्य सरकार के विरोध में किये जाने वाले धरने में भाग लेने से रोका जा सके। उल्लेखनीय है कि, रेड्डी ने ग्राम पंचायतों को वित्त पोषण के संबंध में राज्य सरकार के रुख के विरोध में टीपीसीसी के तत्वावधान में सोमवार को इंदिरा पार्क में धरने का आह्वान किया था।

वह जब ग्राम पंचायतों के सरपंचों की समस्याओं को उजागर करने के लिए धरने में भाग लेने के लिए इंदिरा पार्क जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनके जुबली हिल्स स्थित आवास पर पुलिसकर्मियों की एक टुकड़ी तैनात कर दी गई। राज्य भर कई प्रमुख कांग्रेस नेताओं के घरों पर भी पुलिस तैनात की गई और उन्हें घर में नज़रबंद कर दिया गया। पार्टी सूत्रों ने कहा कि बाद में पुलिस श्री रेड्डी को अपने साथ पुलिस वाहन में किसी अज्ञात स्थान पर ले गई।
रेवंत रेड्डी ने एक ट्वीट में कहा, “ मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव प्रगति भवन से बाहर नहीं आते और न ही उनसे आम आदमी मिल सकता है। अगर आम जनता या हम सवाल करते हैं, तो हमारे खिलाफ मामले बना दिये जाते हैं और घरों में नज़रबंद कर दिया जाता है।

राज्यों में सरपंचों की दुश्वारियाें के खिलाफ धरने को रोकने के लिए पुलिस ने मेरे घर और सभी नेताओं को आवास को घेर लिया है। तेलंगाना में सरपंचों के वास्तविक मुद्दों को हल किया जाना चाहिए और यह केवल राज्य में विपक्ष जैसी वास्तविक लोकतांत्रिक ताकतों द्वारा ही किया जा सकता है। टीपीसीसी के अध्यक्ष की गतिविधियों को प्रतिबंधित करना बहुत अनुचित है। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *