करौली : राजस्थान में करौली शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 56.15 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि जिले में अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन फ्लैशऑउट के तहत शनिवार सिद्धार्थ सिटी से तस्कर घनश्याम तंवर (35) निवासी पाटलिया लौड़ान थाना बालता जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया।
बरामद स्मैक की बाजार की कीमत 15 लाख बतायी गयी हैं। गिरफ्तार आरोपी से अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त अन्य अभियुक्तों के बारे में कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। आरोपी कस्बा करौली एवं जिले के अन्य थाना इलाकों में बड़े स्तर पर यूवको को स्मैक सप्लाई करता था।
