भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में मोटरसाइकिल के अन्य वाहन की चपेट में आने से आज सुबह एक छात्र की मौत हो गई।
पुर थाने के हैडकांस्टेबल पीरू लाल ने बताया कि रामनगर, गुवारड़ी निवासी आकाश अधिकारी सुबह घर से स्कूल परीक्षा देने जाने के लिए निकला था कि भीलवाड़ा-चित्तौडग़ढ़ हाइवे पर सुखाड़िया स्टेडियम के सामने उसकी मोटराइकिल अन्य वाहन की चपेट में आ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि आकाश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
सड़क हादसे में एक छात्र की मौत
