बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मृत्यु हो गई और तीन बाइक सवार लोग घायल हो गये। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर गवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना खपटिहा चौकी क्षेत्र के सांडी व खैरई गांव के बीच हुई, जिसमें दो बाइक की टक्कर होने से 04 बाइक सवार घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान पैलानी थाना क्षेत्र के खैरई गांव के उसरा डेरा निवासी 32 वर्षीय दुखी पुत्र धर्मपाल निषाद की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
