गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जमीनी विवाद में फायरिंग में एक युवक घायल

अजमेर : राजस्थान में अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में आज जमीनी विवाद में बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर एक युवक को घायल कर दिया। पुष्ट जानकारी के मुताबिक रामगंज थाना क्षेत्र के चंद्रवरदाई नगर जवाहर की नाड़ी स्थित एक दुकान पर बैठे राजेंद्र भड़ाना (गुर्जर)पर दो गाड़ियों में भरकर आए करीब 15-16 लोगों में से एक ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें से एक गोली राजेंद्र गुर्जर के सीधे हाथ पर बांह पर लगी।
घटना की सूचना पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर भाग छूटे। घायल राजेंद्र को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय लाया गया है जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। घटना की सूचना पर अजमेर उत्तर उपाधीक्षक छवि शर्मा व कोतवाली थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है जिसको लेकर गोली चलाई गई। रामगंज थाना पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी है। घायल युवक खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *