गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के चिकानी के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना अंतर्गत अकबरपुर निवासी जगदीश प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र सोहनलाल रोजी रोटी के लिए रेवाड़ी गया हुआ था पिछले 5 माह से रेवाड़ी में किसी फ्लेट में गार्ड का काम कर रहा था इसके चाचा के लड़के राजेंद्र और सरजीत भी रेवाड़ी में ही काम करते थे इसलिए सोहन लाल को काम के लिए रेवाड़ी बुला लिया।
सोमवार को दिवाली पर यह तीनो अपनी बाइक से अपने गांव अकबरपुर आ रहे थे तभी शाम पांच बजे चिकानी के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार सोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। इस बाइक को सोहन लाल ही चला रहा था जबकि इसके चचेरे भाई राजेंद्र और सरजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेंद्र को जयपुर रेफर किया गया है जबकि सरजीत को इलाज अलवर में ही चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *