गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अलवर में एक युवक का अपहरण कर किया गया घायल

अलवर : राजस्थान में अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर देने का मामला सामने आया है। शिवाजी पार्क थाने के एएसआई भूषण कुमार ने आज बताया कि शुक्रवार की रात शिवाजी पार्क निवासी संदीप गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके दोस्त आकाश का सनी मलिक, मोहित मलिक सहित कई लोगों ने अपहरण कर लिया। इस सूचना के बाद शहर में नाकेबंदी कराई गई और इस कारण अपहरणकर्ता आकाश को केडल गंज के पास पटक कर चले गए। जानकारी में आया है कि इनकी पुरानी रंजिश थी।
पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं जबकि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अलवर शहर के शिवाजी पार्क निवासी आकाश गुड़गांव में कोरियर डिलीवरी का काम करता है और शुक्रवार की शाम सात बजे वह गुरुग्राम जाने के लिए गणपति विहार तिजारा फाटक पर अपने दोस्त संदीप गुप्ता के साथ बस का इंतजार कर रहा था कि इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *