गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

220 ग्राम गांजा सहित एक युवक गिरफ्तार

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मंगरोप थाना क्षेत्र में पुलिस ने 220 ग्राम गांजा सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इलाके में गश्त करते हुये नेशनल हाइवे 48 मंडपिया स्टेशन के पास सर्विस रोड पर पहुंचे। जहां सामने से एक युवक हाथ में काले रंग की पॉलिथिन थैली लिये रोंग साइड से आता दिखाई दिया। यह युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ा।
गिरफ्तार युवक की पहचान गुर्जर मोहल्ला गुवारड़ी निवासी मोहन गुर्जर (26) के रूप में की गई। पुलिस टीम ने युवक के पास थैली को चेक किया तो गांजा मिला। उसका वजन करवाया जो थैली, गांजा, फूल-पत्ति, डंठल एवं कलियों सहित 220 ग्राम पाया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *