गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आप ने तोड़ा भ्रष्टाचार में कांग्रेस का रिकॉर्ड

जालंधर : अनुराग सिंह ठाकुर ने पंजाब की भगवंत मान सरकार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के भ्रष्ट मॉडल पर चलने वाला बताते हुए आप पार्टी द्वारा भ्रष्टाचार में कांग्रेस के रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया है। ठाकुर ने कहा,“आम आदमी पार्टी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। कांग्रेस को जो काम को करने में वर्षों लगें वो इन्होंने छह वर्षों में हीं कर दिखाया है। कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी कहा जाता है पर अरविंद केजरीवाल जी व आम आदमी पार्टी ने उसको भी पीछे छोड़ दिया है। पंजाब की सरकार भी दिल्ली जैसी भ्रष्ट पालिसी ला रही थी पर अभी उनके हाथ पांव फूल रहे हैं, इतनी अच्छी पालिसी थी तो हाथ पांव क्यों फूल रहे हैं?” उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। तीन-तीन मंत्री और आधा दर्जन विधायकों के कारनामे पूरे पंजाब में प्रचलित हैं। आम आदमी पार्टी जालंधर के मशहूर, ‘तीन विधायकों’ के ‘कमीशन’ मॉडल से पंजाब परेशान है।
नशे और आतंकवाद पर श्री ठाकुर ने कहा,“आज जनता पूछ रही है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने नशे के कारोबार को कैसे बढ़ा दिया। प्रदेश में आज फिर एक बार आतंकवाद का साया बढ़ने की बात हो रही है। आज जनता पूछ रही है कि महिलाओं के खाते में एक-एक हज़ार रूपये क्यों नहीं आये?” दिल्ली के शराब घोटाले का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा,“इन्होंने शराब घोटाला कर दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात किया। दिल्ली के खजाने को चोट पहुंचाई. शराब कारोबारियों के साथ गंठजोड़ कर सैकड़ों करोड़ों रुपयों की लूट मचाई। योजनाबद्ध तरीके से लूट की खुली छूट मचने वाला मुख्य आरोपी आज जेल में है। लेकिन किंगपिन और उसके साथी अभी भी बाहर हैं। जाँच एजेंसियां जाँच कर सभी पर कड़ी कार्रवाई करेगी।”

ठाकुर ने आगे कहा,“सर्वश्री अरविन्द केजरीवाल व भगवंत मान से कोई भी कार्रवाई की उम्मीद करना बेईमानी है। इनके स्वास्थय मंत्री को पहले हीं मात्र दो महीने में इस्तीफा देना पड़ा है। इनके विधायक जिनको मड़ोड़ने वाला कहते हैं। ये ऐसी परिस्थितियां पैदा करते हैं की लोग इनके पास आएं और फिर पैसे की उगाही हो। ये आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू एक नया और गलत ट्रेंड है। जालंधर की स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से सैकड़ों करोड़ों रुपयों के गबन का आरोप लगा है। आदमपुर का फ्लाईओवर वहां रुका पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *