गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

‘आप’ ने दिल्ली महिला आयोग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को निकालने की निंदा की

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप)ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा आदेश पारित करके दिल्ली महिला आयोग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त करने के फैसले की कड़ी निंदा की है।
‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद कजेरीवाल ने ‘एक्स’ पर कहा, “मेरी जिन बहनों को दिल्ली महिला आयोग से निकला गया है, मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि उन्हें उनकी नौकरी वापस दिलवाऊंगा, चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े।”
दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिस तरह दिवाली से पहले सैकड़ों लोगों के घर उजाड़े और उनकी नौकरियां छीनी हैं, यह भाजपा द्वारा किया गया बड़ा पाप है। भाजपा अपने भाषणों और घोषणापत्र में नौकरियां देने की बात करती है, लेकिन 30-30 साल से संविदा पर काम कर रहे लोगों नौकरियों से निकल देना बेहद शर्मनाक और अमानवीय है।
उन्होंने कहा,“ यह घटना साफ बताती है कि भाजपा नौकरियों के खिलाफ है। वह सरकार में काम कर रहे लोगों को नौकरी से निकालने के पक्ष में रहती है। न वह केवल लोगों को रोजगार देने में असफल है, बल्कि जो लोग काम कर रहे हैं, उनकी भी नौकरियां छीन रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *