गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली में खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ आप विधायकों का मार्च

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति के विरोध में एलजी हाउस की ओर मार्च किया लेकिन दिल्ली पुलिस ने राजनिवास के पास उन्हें हिरासत में ले लिया।
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया “ दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर एनसीआरबी की रिपोर्ट के बारे में दिल्ली के विधायक उपराज्यपाल से मिलने गए थे। आप विधायक एलजी हाउस के पास पहुंचे जहां दिल्ली पुलिस ने पहले ही बैरिकेडिंग कर उन्हें पार करने के लिए रोक दिया था। यह देख विधायक नारेबाजी करने लगे और वहां धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने बाद में उन्हें हिरासत में लिया गया।” राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप यहां की बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति से बहुत चिंतित है।
श्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, “हम दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर काफी चिंतित हैं। एक रिपोर्ट आई है कि दिल्ली देश में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित है। मैं केंद्र और उपराज्यपाल से जरूरी कदम उठाने की अपील करता हूं। हम सहयोग करने की पूरी कोशिश करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *