गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आप कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे, किया विरोध प्रदर्शन

अजमेर : राजस्थान में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यव्यापी आन्दोलन के तहत अजमेर में भी कार्यकर्ताओं ने रविवार को भूख हड़ताल पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया। आप के कार्यकर्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘सामूहिक उपवास’ पर रहे। शहर के स्टेशन रोड शहीद स्मारक पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे और विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर अजमेर लोकसभा प्रभारी त्रिवेन्द्र पाठक ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल की भयावह स्थिति मोदी सरकार ने देश में बना दी है। मोदी सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी संवैधानिक संस्थानों का दुरूपयोग करते विपक्ष को समाप्त करने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि इसी क्रम में विपक्ष के सबसे मजबूत चेहरे दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल को फर्जी तथाकथित शराब घोटाले में ईडी द्वारा फंसाकर बिना सबूत और मनी ट्रेल के साबित हुए गिरफ्तार कर लिया गया। ‘आप’ कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक दिवसीय उपवास करते हुए भारत माता के सच्चे सपूत श्री केजरीवाल को आशीर्वाद देने के लिए जनता से अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *