शिमला : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप ने रविवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी आप ने सीटीओ चौक पर उपवास के रूप में धरना प्रदर्शन किया। आप का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें जेल में बंद करने का काम कर रही है।
आप के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि आप आज देश भर में श्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन और मोदी सरकार के विरोध में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पूरे देश की जनता श्री अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें चाहे जेल में डालें या बाहर रखे श्री केजरीवाल अपना काम करते रहेंगे।
श्री ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को झूठे आरोपों में जेल में डाला जा रहा है। केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल से डरी हुई है। लोकसभा चुनाव को किसी भी हालत में जीतने के लिए इस प्रकार के हथकंडे भाजपा की सरकार के द्वारा अपनाए जाए जा रहे हैं। देश में जो भी जनता के लिए बेहतरीन काम कर रहा है उसे लाखों के पीछे डालने का काम यह सरकार कर रही है।
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का सामूहिक उपवास
