गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

‘आप’ की पंजाब इकाई पूरी ताकत से न्याय की लड़ाई लड़ेगी

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की रविवार को चंडीगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के पंजाब के सभी विधायक, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां और उपाध्यक्ष जय किशन सिंह मौजूद रहे।
बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, पार्टी द्वारा राज्य और दिल्ली में विभिन्न विरोध प्रदर्शन, आगामी लोकसभा चुनाव और आचार संहिता लागू होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही कार्रवाई जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक के बाद श्री भगवंत मान ने कहा कि आप पंजाब इकाई के सभी नेता श्री अरविंद केजरीवाल के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। हम मोदी सरकार की इस तानाशाही और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का पूरी ताकत से विरोध करेंगे। मान ने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही को खत्म करने के लिए जनता अपने वोट का इस्तेमाल करेगी और उसे करारा जवाब देगी।

बैठक का एजेंडा 31 मार्च की महारैली भी थी। मान ने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां और नेता रामलीला मैदान में एक साथ आ रहे हैं। भाजपा की तानाशाही की कोई सीमा नहीं है। विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। मौजूदा मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत के गिरफ्तार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *