गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अब्दुल कवि के नौ शरणदाता पुलिस हिरासत में

कौशांबी : पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के आरोपी एक लाख रूपये के इनामी बदमाश अब्दुल कवि की तलाश में पुलिस ने रविवार को लगातार तीसरे दिन सरायअकिल थाना क्षेत्र के पुरखास और यूसुफपुर गांव में आरोपी को पनाह देने वाले नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मोहम्मद अनस,अख्तर हुसैन,नवाज अशरफ,हमीदुल,दानियाल, एहसानुल, अजीत प्रताप सिंह, सतीश विश्वकर्मा और नफीस को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ लाइसेंसी बंदूक और चार राइफल के अलावा सात देशी तमंचा,एक रिवाल्वर,तीन चाकू और एक चौपड़ बरामद हुआ है।
श्री कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों ने अब्दुल कवी के फरारी के दौरान उसे शरण दी थी और आर्थिक सहयोग भी करते थे। इसके पुख्ता प्रमाण पुलिस के पास है। हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *