गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रायसेन में शूटिंग के लिए पहुंचे अभिषेक बच्चन

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन में मशहूर फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन सलामतपुर रेलवे स्टेशन पर साउथ की रीमेक फिल्‍म ‘केडी’ की शूटिंग के लिए पहुंचे। श्री बच्चन यहाँ पहुंचने के बाद शूटिंग में हिस्सा लिया। सलामतपुर रेलवे स्टेशन को फिल्म शूटिंग के लिए सेट बनाया गया था। श्री बच्चन की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्‍या में लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। हालांकि अभिषेक बच्चन के आसपास लोगों को जाने नहीं दिया जा रहा था, जिसके चलते लोग दूर से ही अभिषेक बच्चन को देखने का प्रयास कर रहे थे। श्री बच्चन के आगमन को लेकर सभी अनुमतियों की औपचारिकता पहले ही पूरी की जा चुकी थी। सलामतपुर नगर के रेलवे स्टेशन में फिल्‍म के कुछ दृश्‍य शूट किए गए। फिल्म की शूटिंग रात भर चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *