कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा, ”विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के भ्रष्टाचार के बारे में दुनिया जानती है लेकिन केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उन पर आंखें मूंद रखी हैं।” अभिषेक ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ”ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा” लेकिन फिर उन्होंने रिश्वत लेने वाले शुभेंदु को पश्चिम बंगाल में विपक्ष का नेता बना दिया।” उन्होंने कहा कि एक सांसद के रूप में, मैं नए संसद भवन पर 1,500 करोड़ रुपये खर्च करने के बजाय लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देने में विश्वास करता हूं।
उन्होंने टिप्पणी की कि बंगाल के 7,500 करोड़ रुपये के मनरेगा कोष को न भूलें, जिसे भाजपा ने अवरुद्ध कर दिया है। हमारी लड़ाई तभी समाप्त होगी, जब लोगों को उनका बकाया मिलेगा। इससे पहले उन्होंने सागरदिघी से कांग्रेस विधायक बायरन बिस्वास के टीएमसी में शामिल होने को एक प्रगतिशील कदम करार दिया। पार्टी ने कहा कि बिस्वास सोमवार को अभिषेक के नेतृत्व में चल रही जोनो संजोग यात्रा के दौरान तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। हम तहे दिल से उनका तृणमूल कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हैं। विश्वास विधानसभा उपचुनाव में सागरदिघी से जीते थे।
अभिषेक ने भाजपा पर निशाना साधा
