कृष्णगंज : अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चिह्न कमल ‘खोखले वादों, विश्वासघात और जिम्मेदारियों से बचने की विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। आठ जुलाई के पंचायत चुनाव से पहले यहां एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए श्री बनर्जी ने कहा, “भाजपा का कमल का निशान खोखले वादे करने, दिल्ली भागने और लोगों के विश्वास को धोखा देने के ट्रैक रिकॉर्ड काे दर्शाता है।”
तृणमूल महासचिव ने कहा, “उन्होंने हमारे मतुआ भाइयों को नागरिकता के खोखले आश्वासन देकर धोखे में रखा है।” उन्होंने कहा, जनता उनकी भ्रामक रणनीति से प्रभावित न हों। आप में से हर कोई पहले से ही इस देश का नागरिक है। श्री बनर्जी ने कहा, “बंगाल सरकार आपके अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है।”
अभिषेक ने भाजपा पर साधा निशाना
