गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अभिषेक ने भाजपा पर कसा तंज

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने राज्य के विशेष ट्रेन मुहैया नहीं कराए जाने के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कड़ा प्रहार किया। बनर्जी ने कहा, “भाजपा सरकार ने स्वीकृति के बाद शर्मनाक तरीके से विशेष ट्रेन मुहैया कराने से इनकार कर दिया। अपने उचित बकाये के लिए विरोध करने के पश्चिम बंगाल के अधिकार में यह ज़बरदस्त बाधा उनके डर का स्पष्ट प्रमाण है। राज्य के लोगों के सामने सहमते हुए देखकर अच्छा लग रहा है।”
उन्होंने कहा, “अपने सारे शस्त्र निकालों, सभी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करो, लेकिन कोई भी हमारे आंदोलन को रोक नहीं पाएगा। वास्तव में यह हमारे विचार, हमारे आंदोलने की भाषा के लिए सिर्फ ईंधन है। हमें रोकने की कोशिश से और अधिक हमारे लोग उठेंगे, मजबूत होंगे और उसका नतीजा उनके सामने नजर आएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *