गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आग से करीब 35 झोपड़ियां स्वाहा

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया तहसील क्षेत्र के गोपालनगर गांव में गुरुवार की शाम अज्ञात कारणों से लगी आग से पैंतीस घर जलकर राख हो गए । घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है । आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गोपालनगर गांव स्थित अनुसूचित बस्ती में गुरुवार शाम अज्ञात कारणों से गांव निवासी सुरेंद्र राम के घर में आग लग गई । देखते ही देखते से आग की लपटें बेकाबू हो गईं तथा अनुसूचित बस्ती के साथ ही यादव बस्ती के कई घरों को अपने आगोश में ले लिया।
घटना के बाद फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर किसी तरह से काबू पाया जा सका । घटना में कुल पैंतीस घर व घर में रखा गया सभी समान जलकर खाक हो गया है । घटना से किसी प्रकार कि जनहानि की सूचना नहीं मिल रही है । जिला प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है । जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि घटना में प्रभावित सभी परिवारों को प्रशासन की तरफ से मदद मुहैया कराया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *