गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आबूरोड़ में हवाले के करीब छह करोड़ बरामद, चार गिरफ्तार

सिरोही : राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड़ में पुलिस ने आज हवाले के करीब छह करोड़ रुपए के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आबूरोड रीको पुलिस द्वारा दो कारों से 5.94 करोड़ की राशि बरामद की। बरामद राशि की गिनती के लिए नोट गिनने की मशीन लानी पड़ी और इनकी गिनती करने में करीब सात घंटे लग गये।
गिरफ्तार लोगों में दो सिरोही जिले में शिवगंज एवं दो अहमदाबाद के बताये जा रहे और ये शिवगंज से अहमदाबाद जा रहे थे। दोनों वाहन जब्त कर लिए गये है। इस मामलें में आयकर विभाग की टीम भी आबूरोड पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *