गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोयले की धोखाधड़ी का फरार आरोपी व्यापारी गिरफ्तार

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की ब्यौहारी थाना पुलिस ने कोयले की धोखाधड़ी के मामले में आठ वर्ष से फरार एक व्यापारी को बुढ़ार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ब्यौहारी पुलिस ने कल रात्रि बुढ़ार के एक कोयला ट्रान्सपोर्टर किशोरी लाल चतुर्वेदी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2016 में ब्यौहारी पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान कोयले से लदा एक ट्रक पकड़ा था।

इसमे चोरी का कोयला लदा था और फर्जी बिल्टी से कोयला इलाहाबाद उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना और अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर, जब आरोपी किशोरी लाल को तलाशा तो वह फरार हो गया। इस पर पुलिस ने पांच हजर रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया था। अंततः कल रात तीन थानों की पुलिस ने किशोरीलाल को आठ वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *