कोल्हापुर : पंजाब पुलिस और महाराष्ट्र के कोल्हापुर की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने शनिवार को एक संयुक्त अभियान में एक कुख्यात अपराधी को कोल्हापुर में गिरफ्तार कर लिया, जो अमृतसर में हत्या और हत्या की कोशिश के मामलों में वांछित था।
पुलिस के अनुसार, एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर पुलिस की एक टीम शुक्रवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंची और एलसीबी के साथ एक संयुक्त अभियान में अमृतसर जिले की बहादुरगढ़ तहसील के खरहर निवासी कुख्यात आरोपी दीपक परवेश ईश्वर सिंह (30) को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया।
ईश्वर सिंह, जग्गू भगवान पुरिया गिरोह का सदस्य है जिसने 25 मई को एक मुठभेड़ में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के जनारल सिंह की कथित रूप से हत्या कर दी थी। उसने फरार होने से पहले एक व्यक्ति की हत्या करने की भी कोशिश की और तब से वह इस शहर में छिपा हुआ था। सूत्रों के अनुसार, अमृतसर जिले के बियास और मकबालपुरा थानों में ईश्वर सिंह के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश के साथ कई अपराध के मामले दर्ज हैं।
फरार अपराधी कोल्हापुर में गिरफ्तार
