गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार

कोटा : राजस्थान में कोटा के नयापुरा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे धोखाधड़ी के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक (शहर) शरद चौधरी ने आज बताया कि कोटा के खेड़ली पुरोहित इलाके में रहने वाला डॉक्टर सुभाष भारद्वाज (62) धोखाधड़ी के मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।
चौधरी ने बताया कि लंबित प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की पकड़ के पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद चलाए गए अभियान के तहत डॉ. सुभाष भारद्वाज को पुलिस के साइबर सेल की मदद से मंगलवार को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोटा के नयापुरा थाने में धोखाधड़ी के दो मुकदमे लंबे समय से विचाराधीन जिसमें वह फरार चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *