गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फरार इनामी महिला तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल : उत्तराखंड की ऊधमसिंह नगर पुलिस ने गुरुवार को फरार इनामी महिला तस्कर को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार काशीपुर के पुष्प बिहार कालोनी निवासी रेशमा पत्नी अजहर नशीले पदार्थ स्मैक की तस्कर है। वह गिरोह बनाकर स्मैक बेचने का काम करती है। उसके एवं उसके गिरोह के सदस्यों के खिलाफ ऊधमसिंह नगर, नैनीताल तथा चंपावत जनपद में कई अभियोग पंजीकृत हैं। काशीपुर पुलिस ने आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
आरोपी के खिलाफ काशीपुर में स्मैक तस्करी के मामले में लगभग छह अभियोग पंजीकृत हैं। एक मामला बनबसा में दर्ज है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार हो गयी थी। नानकमत्ता थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत है। नानकमत्ता पुलिस को आरोपी के बरेली में होने की जानकारी मिली है। इसके बाद काशीपुर के क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बहेड़ी स्थित टोल टैक्स से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *