गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ठगी करने वाले फरार तांत्रिक को दो साल बाद दिल्ली में दबोचा

देहरादून : उत्तराखंड के हरिद्वार में एक महिला का वशीकरण कर 40 लाख रुपए ठगने के बाद फरार हुए तथाकथित तांत्रिक को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दिल्ली से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। जो दो वर्षों से फरार था। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) आयुष अग्रवाल ने आज कहा कि वर्ष 2022 में हरिद्वार जिले के थाना गंगनहर में एक महिला से तांत्रिक सुलेमान बाबा द्वारा उसके परिवार में किसी परिजन की असमय मृत्यु का होने का भय दिखाकर 40 लाख रूपये की ठगी कर ली गयी थी। मामला दर्ज होने के बाद से उक्त तथाकथित तांत्रिक फरार चल रहा था।

उन्होंने बताया कि इसकी गिरप्तारी के लिए एसएसपी, हरिद्वार ने 15 हजार रूपये ईनाम की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि आज एसटीएफ को उक्त तांत्रिक सुलेमान बाबा के बारे में मौखिक सूचना मिली कि वह आजाद अपार्टमेन्ट, मधु विहार, दिल्ली में रह रहा है। जिस पर एसटीएफ की टीम ने उसे उपरोक्त अपार्टमेंट के फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया।
श्री अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता के पति की कोरोना काल में मई, 2022 में तथा देवर की जुलाई, 2021 में हार्ट अटैक से होने मृत्यु हो गयी थी जिसकी वजह से काफी परेशान चल रही थी। वह इन दो घटनाओं से परेशान होकर इश्तहार में सुलेमान बाबा उर्फ अरशद खान का मोबाइल नम्बर देखा और उसके संपर्क में आयी। तांत्रिक ने पीड़िता को बताया गया कि उसके परिवार पर मौत का खतरा मडरा रहा है। अभी और मौतें होनी है। जिससे महिला काफी डर गयी और उसने इलाज के बहाने तांत्रिक सुलेमान बाबा को करीब 40 लाख रुपये दे दिये।
उन्होंने गिरफ्तार उक्त पकड़े गए फरार इनामी अपराधी सुलेमान बाबा उर्फ अरशद उर्फ इंतजार उर्फ भूरा के हवाले से बताया कि वह इस काम में 15 सालों से लिप्त है। उसने पहले स्थानीय केवल नेटवर्क के जरिये ‘घरेलू परेशानियों, पारिवारिक कलह को झाड़–फूंक–तंत्र, मंत्र से खत्म करने व वशीकरण आदि करने के लिए’ अपने तंत्र मंत्र का विज्ञापन देता है। फिर सम्पर्क करने वालों से बड़ी रकम ऐंठता था।
एसएसपी ने बताया कि तांत्रिक के विरूद्ध ऐसे ही पांच मामले पहले से ही दर्ज है। जिसमें चार मामले थाना मधु विहार, दिल्ली और एक मामला थाना लाजपतनगर, दिल्ली में दर्ज है। पकड़ा गया तांत्रिक दिल्ली मधु विहार क्षेत्र में उक्त फ्लैट खरीदकर रह रहा था। तांत्रिक ने अपने कई नाम रखे हैं जिससे वह आसानी से पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। वह मूलत: मलिक नगर, मुरादनगर, जनपद गाजियाबाद निवासी है। जो फिलहाल आजादनगर एपार्टमेन्ट, थाना मधु विहार, पूर्वी दिल्ली में रह रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *