गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एसीबी ने राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते पकड़ा

हैदराबाद : तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने राजस्व निरीक्षक को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी की शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि तेलंगाना में सिद्दीपेट जिले के मुलुगु मंडल के तहसीलदार के कार्यालय में गुरुवार शाम को राजस्व निरीक्षक अधिकारी जाहेद पाशा मोहम्मद को शिकायकर्ता चेनोजू अखिल से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। विज्ञप्ति में बताया गया है कि राजस्व अधिकारी ने शिकायतकर्ता से जांच करने और तहसीलदार, मुलुगु मंडल को जांच रिपोर्ट जमा करने के लिए करने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की ताकि उसके मां के नाम पर नरसामपल्ले गांव में जमीन के म्यूटेशन कार्य (पौथी) को पूरा किया जा सके। आरोपी अधिकारी से रिश्वत की राशि बरामद की गई। रिश्वत राशि पर राजस्व अधिकारी के दोनों हाथों की उंगलियों के निशान मिले हैं। आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर हैदराबाद के नामपल्ली में एसपीई और एसीबी मामला अदालत में पहले अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *