कोटा : राजस्थान में कोटा की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष शाखा ने पंचायत भवन निर्माण कार्य में कमीशन के रूप में रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार आरोपी असकली ग्राम पंचायत सरपंच के खिलाफ शुक्रवार को न्यायालय में चालान पेश कर दिया। कोटा जिले के रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र के असकली ग्राम पंचायत के सरपंच देवेंद्र मीणा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गत 14 मई को गिरफ्तार किया था।
आरोप है कि असकली ग्राम पंचायत में 41 लाख रुपए की लागत से पंचायत भवन का निर्माण कराया गया था जिसका अधिकांश काम पूरा हो चुका था। बकाया काम की राशि 15 लाख रुपए के भुगतान की राशि के भुगतान के बदले सरपंच देवेंद्र मीणा ने पंचायत भवन बनाने वाली ठेकेदार फ़र्म से कमीशन के रूप में 13 प्रतिशत की राशि की रिश्वत मांगी थी जिसकी ब्यूरो में शिकायत किये जाने के बाद उसका सत्यापन करवाया।
ठेकेदार और सरपंच के बीच हुई बातचीत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ब्यूरो ने गत 16 मई को सरपंच देवेंद्र मीणा को गिरफ्तार किया था। पंचायत राज विभाग से अभियोजन की स्वीकृति मिलने के बाद अब सरपंच के खिलाफ चालान पेश कर दिया गया है।
सरपंच के खिलाफ एसीबी ने पेश किया चालान
