गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुर्घटना : 12 लोग घायल, चार की हालत गंभीर

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के शीतला धाम कड़ा कोतवाली क्षेत्र में रविवार को देवीगंज-फतेहपुर मार्ग पर अनियंत्रित वाहन पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निजी वाहनों से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस निरीक्षक अखिलेश तिवारी ने बताया कि बोलेरो गाड़ी में सिराथू कस्बे के 12 से अधिक लोग बोलेरो गाड़ी से फतेहपुर जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी बरवा गांव के पास पहुंची अचानक से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें 12 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *