गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाईक

Jaunpur,

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक के टकराने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सबरहद गांव निवासी हेमन्त राम (18), रोहित प्रजापति (18) और हेमन्त कुमार (23) शुक्रवार की रात 11 बजे एक ही बाइक से वैवाहिक समारोह में जा रहे थे। ताखा पश्चिम गांव के समीप सड़क के किनारे खड़े ट्रक में बाइक टकरा गई। जिसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने हेमन्त कुमार को मृत घोषित कर दिया। उन्होने बताया कि वहीं दोनों युवकों की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *