गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोहरे के कारण हादसा, 1 की मौत

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में आज सुबह कोहरे के चलते कम दृश्यता के कारण हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रायसेन से भोपाल मार्ग पर दीवानगंज के पास एक मारुति वैन और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार दुर्घटना में 10 लोग घायल हैं। इनमें से चार को भोपाल रेफर किया गया है। सड़क हादसे में घायल मरीज़ों की स्थिति देखने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों में से तीन महिलाएं, दो बच्चे एवं एक बुज़ुर्ग का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *