गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खाना बनाते समय हादसा, पांच मड़हा खाक

भदोही : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के शहर कोतवाली इलाके में बहरिया बनवासी बस्ती में खाना बनाते समय एक मड़हे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने समीप के कुल चार अन्य मड़हों को अपने चपेट में ले लिया। इस भीषण आग लगी की घटना में बनवासी बस्ती के पांच मड़हे जलकर खाक हो गये हैं। अग्नि शमन अधिकारी ओम प्रकाश माथुर ने बताया कि गुरूवार की शाम भदोही कोतवाली इलाके के लालीपुर बहरिया बनवासी बस्ती के मासे बनवासी के मड़हे में महिलाएं खाना बना रही थी।

खाना बनाते समय मड़हे में आग लग गई। आग इस कदर बढ़ी की बस्ती के ही महेन्द्र बनवासी, सोमारू बनवासी, अखिलेश बनवासी, राजेन्द्र बनवासी के मड़हे को भी अपने चपेट में ले लिया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिससे आस-पास के अन्य मकान व मड़हे बच गये हैं। मड़हे में रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है। सूचना पर हल्का लेखपाल राम कुमार यादव नुकसान के आंकलन के लिए भदोही तहसील से पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *