गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लेखाकार, उसका साथी रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने मंगलवार को रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आर.टी.ए.) बठिंडा के लेखाकार और उसके सहयोगी को एक हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सर्तकता ब्यूरो ने आरटीए लेखाकार दिनेश कुमार और राजू सिंह राजी को हरप्रीत सिंह निवासी बठिंडा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया है कि उपरोक्त मुलजि़मों ने आर.टी.ए. दफ्तर में अलग-अलग वाहनों से सम्बन्धित फाइलों/दस्तावेज़ों आदि को प्राप्त करने और नवीनीकरण के लिए उसकी 10 फाइलों को क्लियर या ऐंडोर्स करने के लिए एक हजार रिश्वत मांगी है।इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद बठिंडा रेंज से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया है और उक्त दोनों मुलजि़मों को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से एक हजार की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया। दोनों के खि़लाफ़ थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला कर जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *