गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वत लेने वाला लेखपाल निलम्बित

ललितपुर : उत्तर प्रदेश के ललितपुर में जमींन का दाखिल खारिज करने के एवज किसान से पांच हजार रूपये की रिश्वत लेने के आरोपी लेखपाल को शुक्रवार को निलम्बित कर दिया गया। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि विकास खण्ड जखौरा अंतर्गत ग्राम सीरोनकलॉ में तैनात लेखपाल गयाप्रसाद प्रजापति का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसकी जांच उप जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार से कराई, जिसकी रिपोर्ट में लेखपाल की भूमिका संदिग्ध पायी गयी जिसके बाद तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलम्बित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *