पुलिस की पैनी नज़र और पुख्ता इंतजाम से अपराधियों की अब खैर नहीं
शांति, सेवा, न्याय एवं सुरक्षा – सहयोग सदैव कायम करते हुए देवदूत की भांति कर्त्तव्य पथ पर डटकर किया चुनौतियों से सामना
चोरी, लूटपाट समेत अन्य संदिग्ध मामलों में गिरावट देख मार्केट व्यापारी, नपा चेयरमैन सहित स्थानीय नागरिकों ने पुलिस टीम कार्यशैली की सराहना करते हुए ली चैन की श्वांँस
नव वर्ष में आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए और अपराध को पूर्णतया रोकथाम हेतु पुलिस अब ज्यादा सतर्कता बरतते हुए कसी कमर
कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत
नॉंगल चौधरी। जिला महेंद्रगढ़ स्थित विधानसभा क्षेत्र नारनौल – नाँगल चौधरी शहर में शांति, सेवा, न्याय और सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते हुए देवदूत की भांति अपने कर्तव्य पथ पर कदम आगे बढ़ाते हुए और भरपूर चुनौतियों का सामना कर अपराधों पर अंकुश लगाने और समाज में शांति का माहौल बनाए रखने और कानून व्यवस्था को बखूबी से निभाने का कार्य में इस वर्ष सिटी थाना महेंद्रगढ़, नारनौल, निजामपुर और नांगल चौधरी शहर के थाने में पुलिस की अहम भूमिका रही है।
गौरवशाली भारत द्वारा खंगाले गए आंकड़ों में और पुलिस प्रवक्ता और थाना प्रभारी द्वारा मिली जानकारी अनुसार थानों में दर्ज मामलों की श्रेणी में अधिकांश प्राथमिकी सड़क हादसा और दुर्घटनाओं के अलावा अवैध खनन संबधित पाई गई।
वर्ष 2021-22 में कुल मामले दर्ज
सिटी थाना महेंद्रगढ़ अंतर्गत कुल प्राथमिकी दर्ज
वर्ष – 2021- 538 2022- 435
नारनौल सिटी थाना में कुल मामले दर्ज
वर्ष – 2021- 806 वर्ष – 2022 – 721
निजामपुर थाना में कुल मामले दर्ज
अप्रैल 2022 से 31 दिसंबर तक
कुल = 112 मामले
नाँगल चौधरी सिटी थाना में कुल मामले दर्ज
वर्ष – 2021 – 439 वर्ष – 2022 – 336
नांगल चौधरी थाने के तहत साल 2022 में कुल 336 मामले दर्ज किए गए। वर्ष 2021 में कुल 439 मामले दर्ज हुए थे। इनमें चोरी, लूटपाट व अवैध हथियार संबंधित मामले अधिक दर्ज किए गए। इस साल सड़क हादसा एक्सीडेंट केस अधिक बताए गए हैं जिसमें अवैध खनन मामले भी शामिल हैं। आशिंक मामले पीओ के दर्ज हुए साथ कुछ गुमशुदगी के पर्चे दर्ज हुए। पीओ संबंधित एवं उक्त मामलों में पुलिस ने दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया बताया है। फिलहाल, चोरी, लूटपाट, हत्या जैसे संघीन वारदात को पिछे छोड़ साल 2022 अपराध में नरम रहा। हालांकि, छिटपुट मामलों का घटनाक्रम आशिंक थानों में जारी रहा।
शहर थाना नारनौल में इस वर्ष 721 के करीब चोरी, लूटपाट, अवैध हथियार रखने, महिला उत्पीड़न, शराब अधिनियम के मामले में दर्ज किए है। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र द्वारा मिली जानकारी अनुसार पिछले वर्ष 2021 में थाना क्षेत्र के तहत 806 मामले दर्ज किए गए थे। जबकि वर्ष 2022 में मामलों की संख्या ग्राफ गिरावट के साथ करीब 721 मामले दर्ज किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि विभिन्न मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को भी पकड़कर जेल भेज चुकी है।
निजामपुर थाना में एसएचओ महावीर द्वारा मिली जानकारी में बताया गया साल 2022 के माह अप्रैल में थाना की शुरुआत हुई जिसके अंतर्गत 38 गाँव शामिल हैं। अब तक 112 मामले दर्ज हुए हैं। अधिकांश मामले एक्सीडेंट के बताए गए साथ ही आशिंक पीओ मामले बताए गए हैं।
किराणा व्यापार मंडल प्रधान एवं चेयरमैन सहित स्थानीयवासियों ने पुलिस की कार्यशैली की सतर्कता को सराहा
नाँगल चौधरी नगरपालिका चेयरमैन प्रिया सैनी के प्रतिनिधि रमेश चंद सैनी ने थाना के अंतर्गत मामलों की संख्या में गिरावट पर पुलिस टीम और थाना प्रभारी रामनाथ की सराहना की। रमेश चंद सैनी ने पुलिस जिला प्रशासन के अनुकरणीय सहयोग और सेवा से संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा, क्षेत्र में नगरपालिका नगर निकाय चुनाव हुए और जिला पंचायत समिति सरपंच, पंच प्रतिनिधियों के चुनावों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने में पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका रही है। साथ ही किराणा व्यापार मंडल के प्रधान ईश्वर सिंह सिराधना ने पुलिस प्रशासन की कुशल सेवा से सहमति दर्ज करते हुए आगे भी 2023 के लिए वारदात पर अंकुश लगाने के साथ पुलिस को शांति सेवा न्याय और सुरक्षा सहयोग के लिए सदैव मुस्तैद रहने के लिए अपील की। साथ ही नगरपालिका से नगर के बाजार की सड़कों और गलियों में स्ट्रीट लाइट लगवाने का आव्हान किया।
नॉंगल चौधरी थाना में पर्याप्त स्टॉफ द्वारा सुरक्षा पर कड़ी नज़र
मिली जानकारी में नाकों पर कड़ी निगरानी के साथ बस स्टैंड और गाँवों की सड़कों पर कड़ी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही बाज़ार के चौक चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में भी पुलिस की पैनी नज़र बनी रहती है। गत महिनों में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण द्वारा सीसीटीवी कैमरों का भी उद्घाटन किया गया है। सभी सीसीटीवी का पैनल कंट्रोल रूम थाने में लगाया गया है। जिसका रिमोट संचालन का दायित्व पुलिस संभाल रही है। बाइक चोरी, दुकानों में लूटपाट डकैती घटनाओं जैसी वारदात पर रोकथाम में पुलिस का इस साल भरपूर प्रयास रहा बताया गया है।
महिला पुलिस बल भी हर वक्त तैयार
क़स्बे में सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए बताया कि, पुलिस का भरपूर प्रयास रहता है समाज में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए और महिलाओं संबंधित मामलों को देखने के लिए थाने में महिला पुलिस बल भी तैनात है। जिसमें दो महिला पुलिसकर्मी हर वक्त अपनी ड्यूटी पर रहती हैं। नाकों पर कड़ी सुरक्षा और रात्री पुलिस गश्त के बारे में बताया गया, थाने में पर्याप्त गाड़ियां हैं। जिसमें डायल 112 समेत पुलिस पीसीआर शामिल है।
24 घंटे सात दिन-रात सहायता हेतु डायल 112 है तैयार
गौरवशाली भारत को मिली जानकारी में बताया किसी भी आपात परिस्थिती से निपटने के लिए डायल 112 हर समय तैयार रहती है। आपात परिस्थिति में पुलिस सहायता के लिए नागरिक डायल 112 का प्रयोग करें कार्रवाई तुरंत अम्ल में लाई जाएगी। लेकिन, झूठी सूचना डायल 112 पर देने और पुलिस का समय नष्ट करने पर यह दण्डनीय श्रेणी में लागू होगा।
