गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धोखाधडी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विगत 31 मई 2023 को इन्द्रा कालोनी जावरा निवासी नन्दकिशोर ने जावरा शहर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी शिव वर्मा, हरजोत सिंह, अजीतसिंह और जतिन्दरपाल सिंह द्वारा रेडियो एक्टिव प्रोडक्ट के व्यवसाय में मोटी कमाई का लालच दिखा कर 22 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधडी का प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में हरजोत सिंह को चण्डीगढ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरजोत सिंह को न्यायालय में पेश कर 19 दिसम्बर तक का पुलिस रिमाण्ड लिया गया है। प्रकरण के शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *