रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में गोली मारकर दो लोगों की गई हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उदयपुरा थाना अंतर्गत ग्राम कुचवाड़ा में कल हुए खूनी संघर्ष में जीतेन्द्र और उसके भतीजा विवेक की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतकों के परिजन आरोपियों के अवैध निर्माण तोड़े जाने की मांग को लेकर आज बरेली में धरना देकर बैठ गए। इस संघर्ष में 5 लोग घायल हुए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के अनुसार कल देर शाम ओशो जन्मस्थली कुचवाड़ा में जमीन नपती को लेकर उपजे विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और गोलियां चली। इस मामले में आरोपी राममूर्ति और 7 अन्य ने गोलियां बरसाना चलायी जिससे जीतेंद्र और उसके भतीजे की मौके पर मौत हो गयी। उधर परिजनों ने शवों को लेने से इनकार कर दिया।
हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
