गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र के नलती ग्राम में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसके पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। पाटी के थाना प्रभारी आर के लोवंशी ने बताया कि 65 वर्षीय भायला की हत्या के आरोप में उसके पुत्र केना को गिरफ्तार किया गया है। 21 जून को थाने पर सूचना मिली थी कि नलती ग्राम में भायला का शव उसके घर के आंगन में खटिया पर पड़ा मिला है।

पुलिस की पूछताछ में उसके परिजनों ने बताया था कि वह बीमार था, और फिसल कर गिर जाने के चलते उसकी मृत्यु हुई है।पुलिस को मामला संदिग्ध लगने पर की गई विवेचना में पाया गया कि केना और भायला में कुए की मिट्टी निकालने को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते केना ने लकड़ी मारकर पिता की हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *