गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद में कथित तौर पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। खरगोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार ने बताया कि आरोपी हमीद को गिरफ्तार कर कल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उन्होंने विवाहित महिला की शिकायत के आधार पर बताया कि आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसके अश्लील फोटो खींच लिए थे और फोटो वायरल करने की धमकी देकर करीब 2 माह से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *