रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम में पुलिस ने राजस्थान और मध्यप्रदेश में लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके खतरनाक आरोपी को राजस्थान के गंगधार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार विगत 5 जनवरी 2022 को आलोट निवासी लोकेश पोरवाल के कार्यालय में घुसकर, उसके सिर पर कट्टा अडा कर गल्ले से तीन लाख रुपये लूटने के मामले में मुखबिर की एक सूचना के आधार पर आरोपी प्रेमसिंह राजस्थान के झालावाड से गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिन्दा कारतूस भी जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेमसिंह ने आलोट में लोकेश पोरवाल के साथ की गई लूट के अलावा नागेश्वर उन्हेल में 28 लाख की लूट और डग (राजस्थान) में 8 लाख की लूट करना स्वीकार किया।
